टीएमसीपी ने फिर उठाई काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय में सरस्वती पुजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काज़ी नजरूल विश्व विद्यालय में सरस्वती पूजा की मांग करते हुए आज टीएमसीपी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए काज़ी नजरूल विश्व विद्यालय के टीएमसीपी नेता शाजेब अब्बास ने कहा कि टीएमसीपी चाहता है कि विद्या के इस मंदिर में सरस्वती पूजा हो । हर शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजा हो रही है लेकिन टीएमसीपी की तरफ से बार बार अनुरोध करने के बावजूद विश्व विद्यालय प्रशासन कोई सकारात्मक जवाब नही दे रहा । शाज़ेब ने कहा कि फीस लेने के समय स्टूडेंट एक्टिविटी के नाम पर पैसे लिए जाते हैं लेकिन स्टूडेंट एक्टिविटी नाम की कोई चीज नहीं होती । उन्होंने कहा कि पूरे साल खेलकूद हो या छात्रों को लेकर अन्य कार्यक्रम कुछ भी नही होता । प्रथम वर्ष के छात्रों को कोई जानकारी नहीं दी जाती । शजेब का कहना था कि छात्रों की तरफ से यह भी कहा गया था कि छात्र अपने ही बूते पर पूजा कर लेंगे लेकिन उसपर भी विश्व विद्यालय मौन है। विश्वविद्यालय का कहना है अभी विश्वविद्यालय में कोई चुनी हुई छात्र यूनियन नही है इसलिए इजाजत नहीं दी जा रही है। इसपर शाज़ेब ने कहा कि भले चुनी हुई छात्र यूनियन न हो लेकिन टीएमसीपी पीछले 4 सालों से यहां सक्रिय है और ममता बैनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन के हर गलत फैसले का विरोध किया जाएगा ।












