बाराबनी विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने दीदीर सुरक्षा कवच अभियान में की शिरकत:
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा अंतर्गत सालानपुर प्रखंड के अल्लाडी ग्राम पंचायत में “दीदी की सुरक्षा कवच” कार्यक्रम में बाराबनी विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने शिरकत की । उन्होंने आज सुबह सबसे पहले अल्लाडी मोड़ पर लगे सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और क्षेत्र के बुजुर्गों और समाज के मुखियाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.। इसके बाद मेयर ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी के मंगल की कामना की । उन्होंने स्थानीय शिक्षक शिक्षिकाओं से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। फिर वह रेजाक नगर, बाराभुई गांव पहुंचे और क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत की। वहां से उन्होंने कालादाबार गांव के प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। इसके उपरांत डांगालपाड़ा में जाकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना । वहां से उन्होंने पंचायत कार्यालय का दौरा किया.फिर उन्होंने मुचिदी गांव में सहदेव हस्दा नाम के एक तृणमूल कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन किया। वहां थोड़ा विश्राम लेकर कालीपत्थर मोड़ पर एक पथ सभा में शामिल हुए। यहां से निकल कर मेयर विधान उपाध्याय कालीपत्थर मिशनरीज ऑफ चैरिटी गए और कुष्ठ रोगियों से मिलें और उन्हें कुछ फल प्रदान किया । आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि अल्लाडी पंचायत के अंतर्गत विभिन्न गांवों में दीदी का सुरक्षा कवच कार्यक्रम चल रहा है. लोगों की समस्याओं को जाना जा रहा है. मूल रूप से इस क्षेत्र में लोगों की समस्याएं रोशनी, सड़क और मकान और बेरोजगारी हैं.। उन्होंने आश्वासन दिया कि सब कुछ हो जाएगा












