कल्याणपुर हाउसिंग मे हुआ 22 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 22 नंबर वार्ड अंतर्गत कल्याणपुर हाउसिंग के शुभम मैरिज हॉल में 22 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से 20 वा सम्मेलन आयोजित किया गया यहां पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 2 के अध्यक्ष अनिमेष दास कविता यादव 22 नंबर वार्ड अध्यक्ष प्रदीप नायक पार्षद अर्जुन माझी शिबू मजूमदार आलपना बनर्जी सुब्रत अविश्वास सहित 22 नंबर वार्ड बीएमसी के तमाम कार्यकर्ता समर्थन गण उपस्थित थे इस मौके पर अनिमेष दास ने यहां पर पार्टी का झंडा फहराया इसके उपरांत वक्ताओं ने बीते 20 सालों में इस वार्ड को मजबूती प्रदान करने की दिशा में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं इस पर चर्चा की और आने वाले समय में और किस तरह से यहां पर टीएमसी को और मजबूती प्रदान की जा सकती है इसे लेकर मंथन किया उन्होंने बताया कि पीछे एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर वार्ड की तरह इस वार्ड में भी विकास के तमाम कार्य किए गए हैं और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे वक्ताओं ने 22 नंबर वार्ड बीएमसी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की सलाह दी












