पश्चिम बर्दवान जिला शासक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य को लेकर हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :स्वास्थ्य को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की तरफ से एक बैठक आयोजित की गयी.यह बैठक शुक्रवार को आसनसोल के कन्यापुर में जिलाशासक कार्यालय में हुई. बैठक में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद, पश्चिम बर्दवान जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शेख मोहम्मद यूनुस सहित अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे. आज की बैठक में जिले की वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई । इसके साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित मुलभुत सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा हुई












