काजी नजरूल विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक उर्दू कक्षाओं की मांग पर टीएमसीपी ने सौंपा ज्ञापन:
1 min read

आसनसोल :तृणमूल छात्र परिषद ने आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में पूर्णकालिक कक्षाओं की मांग की.तृणमूल छात्र परिषद ने शुक्रवार को काजी नजरूल विश्वविद्यालय को एक ज्ञापन सौंपा । टीएमसीपी की तरफ से कहा गया है कि उर्दू विभाग में शिक्षक की नियुक्ति नही की गई है नतीजतन उर्दू की कक्षाएं नहीं लग रही हैं और उर्दू विभाग के छात्रों को परेशानी हो रही है.इसलिए आज ज्ञापन सौंपा गया है.मांगें नहीं मानी जाने पर तृणमूल छात्र परिषद ने आने वाले समय में धरना आंदोलन की चेतावनी दी है












