गुरदास चटर्जी ने किया नए वोल्वो बस सेवा की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चैटर्जी ले आज आसनसोल से सिलीगुड़ी जाने वाले एक नए वोल्वो बस सेवा की शुरुआत की यह बस रोजाना शाम 6:15 को आसनसोल के चेलिडांगा स्थित वोल्वो बस स्टैंड से खुलेगी वही इस सिलीगुड़ी से भी रोजाना 6:15 पर ही है बस वापस आएगी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल से सिलीगुड़ी तक बस सेवा की शुरुआत हुई यहां के लोग काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे क्योंकि आसनसोल के लोगों को विभिन्न कारणों से सिलीगुड़ी जाना पड़ता है ऐसे में इस बस सेवा के शुरू हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि इस बस सेवा को शुरू करने में मंत्री मलय घटक का अहम योगदान रहा उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि यह बस सेवा शुरू हो सकी आज इस नए बस सेवा के उद्घाटन के मौके पर गुरुदास चटर्जी के अलावा पार्षद तपन बनर्जी बबीता दास भानु बोस आदि उपस्थित रहे













