मनाया गया मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा का 39वां स्थापना दिवस:
1 min read
आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 39 वां स्थापना दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए विभिन्न सेवा कार्य सम्पादित किये गए। दिन की शुरुआत गौ सेवा से की गयी। आसनसोल गौशाला में गौवंश की पूजा अर्चना की गयी और उनको चोकर गुड़ खिलाया गया।

आसनसोल स्थित आर्य कन्या हिंदी उच्च विद्यालय में नारी चेतना और स्वच्छता प्रकल्प के अंतर्गत सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगायी गयी। यह मशीन शाखा के सदस्य रोहित अग्रवाल जी ने अपनी स्व. माताजी आशा देवी की याद में लगवाया।विद्यालय की शिक्षक प्रभारी श्रीमती उर्मिला ठाकुर ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया। इसके पश्चात शाखा के सदस्यों ने केक काटकर मंच स्थापना दिवस की सबको बधाई दी।
आसनसोल जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए उनकी माताओ को बेबी किट प्रदान किया गया। जिला अस्पताल के उप अधीक्षक कनक रॉय एवं अन्य अधिकारियो ने सदस्यो के साथ मिल अपने कर कमलो से सभी माताओ को यह बेबी किट दिया।
शाखा द्वारा पिछले चार वर्षों से निरंतर संचालित आप की रसोई जहा रोजाना दीन दुखियों को निःशुल्क रात्रि भोजन कराया जाता है उसमें आज सभी को विशेष व्यंजन परोसा गया।

शाखा द्वारा श्री श्याम मंदिर प्रांगण में एक विकलांग बच्चे को व्हीलचेयर प्रदान किया गया ।
शाखा के सभी सदस्यों का इस दिन को खास बनाने में विशेष योगदान रहा और सभी ने एक सच्चे मंचिस्ट होने का कर्तव्य निभाया।
शाखा के निर्वर्तीमान अध्यक्ष अभिषेक केड़िया , पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष आनंद पारीक , शाखा अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल , सचिव संदीप दारूका , कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।












