जीटी रोड पर टोटो के परिचालन बंद करने पर राजु अहलूवालिया का बयान कहा किसी के रोजगार पर नहीं गिरेगी गाज:
1 min read
आसनसोल :प्रशासन के पूर्व घोषणा के अनुसार आज से जीटी रोड पर टोटो का परिचालन आश्रम मोड़ से गिरजा मोड़ तक बंद कर दिया गया इसके खिलाफ टोटो चालकों ने आज शहर में विरोध प्रदर्शन किया इसे लेकर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिन टोटो शोरूम के मालिकों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर टोटो बेचा है असली गुनहगार वह है बिना रूट के इस तरह से टोटो बेच देना अन्याय है और इन युवाओं के साथ नाइंसाफी है उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उन्होंने कई बार आरटीओ में आवेदन किया था कि जिस तरह से गैरकानूनी तरीके से टोटो शोरूम टोटो बेच रहे हैं उस पर नकेल कसी जाए लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई जिस वजह से परिस्थिति आज यहां तक पहुंच गई उन्होंने कहा कि अगर टोटो चालकों के लिए जीटी रोड पर आश्रम मोड से गिरजा मोर तक नो एंट्री लगाई जाती है तो यह नोएंट्री सभी के लिए लगानी होगी उन्होंने गैरकानूनी टोटो शोरूम मालिकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि असली गुनाहगार वह है जिन्होंने बेरोजगार युवाओं का फायदा उठाते हुए उन्हें और टोटो बेच दिया जबकि उनको यह पता ही नहीं था कि वह किस रूट पर चलाएंगे उन्होंने कहा कि किसी भी टोटो चालक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और वह आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक और मंत्री मलय घटक से इस बारे में बात करेंगे ताकि किसी भी टोटो चालक के साथ अन्याय न हो उन्होंने कहा कि वह आरटीओ से भी मुलाकात करेंगे और मांग रखेंगे कि इन सभी टोटो का पंजीकरण किया जाए और उनको निर्धारित रूट प्रदान किए जाएं












