महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से किया गया याद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज आजादी के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए आसनसोल नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम कर्मचारी और पदाधिकारी गण उपस्थित थे यहां पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता जिस तरह से उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और निजी फायदे नुकसान के बारे में सोचें बिना देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष शुरू किया था वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है आज की नई पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष से शिक्षा लेने की जरूरत है उन्होंने सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करने की अपील की












