आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में महिला और शिशु तस्करी को हुआ जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
जमुड़िया :महिला और शिशु तस्करी के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी गई है। रोटरी क्लब ऑफ बेंगलुरु तथा रोटरी क्लब ऑफ वेस्टरविल की तरफ से 2 मिलियन स्टेप्स टू होप नामक एक मेगा मैराथन का आयोजन किया गया है। इस का आयोजन महिला और शिशु तस्करी के खिलाफ आयोजित की गई है । वेस्टरवील ओहिओ अमेरिका के रोटेरियन जॉन मोरियेटी की पहल पर इस दौड़ की शुरुआत हुई थी। दरअसल जॉन एक पेशेवर मैराथन धावक हैं जिन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय से मैराथन में हिस्सा लिया है। एक रेस के दौरान उनकी बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आक्रांत हुई थी। उसके बाद से ही उन्होंने महिला और शिशु तस्करी के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसी क्रम में 6 जनवरी से दिल्ली से एक मैराथन की शुरुआत हुई है जो की 20 तारीख को कोलकाता पंहुचेगी । इस क्रम में यह धावक आज आसनसोल चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल पंहुचे। आपको बता दें कि स्कूल के कर्णधार सचिन राय खुद भी एक रोटरियन हैं तो यही वजह रही की रोटेरियन जॉन मोरेटी के नेतृत्व में इस मैराथन के हिस्सा लेने वाले 3 अमरीकन और दस भारतीय की टीम ने आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में कुछ समय बिताया और यहां के बच्चों को महिला और शिशु तस्करी से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर जानकारी दी। इस रेस में रोटरी स्पैरोस होप डेकाथलन सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा । इस मौके पर यहां इस रेस में हिस्सा ले रहे धावकों तथा सचिन राय सहित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के तमाम कर्मी उपस्थित थे।












