shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज नगर निगम के नए भवन के तीसरी मंजिल में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक एनयूएलएम विभाग की एम एम आई सी इंद्रानी मिश्रा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आदि उपस्थित रहे ।

इन सभी ने संयुक्त रूप से इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया इस बारे में जानकारी देते हुए इंद्रानी मिश्रा ने कहा कि आज से यहां पर एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया अगले 20 दिनों में यहां आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की 400 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण के उपरांत इनके रोजगार की भी व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत यह महिलाएं व्यक्तिगत रूप से भी रोजगार के अवसर बना सकती हैं इसके अलावा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जिस तरह से सभी सरकारी स्कूलों में निशुल्क यूनिफॉर्म दिए जाते हैं प्रशिक्षण प्राप्त यह महिलाएं यूनिफार्म की सिलाई कर सकती हैं तो एक तरफ इनको सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा और दूसरी तरफ प्रशिक्षण के बाद इनके रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि यहां पर दो तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे जिनको सिलाई के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं है उनको बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और जो थोड़ा बहुत सिलाई के बारे में जानती हैं उनको एडवांस प्रशिक्षण दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण आसनसोल सहित कुल्टी रानीगंज जमुरिया में भी दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page