फिरोज खान एफके की मांग पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय से आया सकारात्मक जवाब:
1 min read
आसनसोल :सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसिद्ध व्यवसायी और इंडो यूजी वाणिज्य और सामाजिक परिषद के अध्यक्ष फिरोज खान एफके ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर यह मांग की थी कि इस बार 2023 में पेश किए जाने वाले यूनियन बजट में व्यक्तिगत इनकम टैक्स में 5 लाख तक की इनकम में पूरी छूट दी जाए। पिछले साल के बजट में खाता यह छुट 2.5 लाख है ।
.साथ ही साथ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर), भारत सरकार को भी पत्र लिखा गया जो भारत सरकार में पंजीकृत भी हो गया जिस का पंजीकरण नंबर सीबीओडीटी/ई/2023/0003466 है और यह मामला केंद्रीय बोर्ड का प्रत्यक्ष कर (आयकर) के कर नीति के संयुक्त सचिव कमलेश चंद्र वर्शर्णाय को फॉरवर्ड कर दिया गया।फिरोज खान ने बताया के उनकी इस मांग पर भारत सरकार के वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के कार्यालय से सकारात्मक जवाब आया के उनके मांग पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित दफ्तर को भेज दिया गया है।
इसमें कहा गया है कि
आपका ईमेल उचित कार्रवाई के लिए संबंधित दफ्तर को भेज दिया गया है।
फिरोज खान फॉक ने वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण को तत्काल सकारात्मक कार्रवाई और जवाब के लिए धन्यवाद दिया मांगा है












