बर्नपुर में हुई बर्नपूर उत्सव की शुरुआत:
1 min read
बर्नपुर :इस्पात नगरी बर्नपुर के थाना मैदान में आज से बर्नपुर उत्सव की शुरुआत हुई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी रानीगंज के विधायक और ए डीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर तापस बनर्जी ने कहा की मेला सिर्फ लोगों के मनोरंजन के लिए नहीं होता मेले में व्यवसाय भी खूब होता है उन्होंने कहा कि बंगाल के आर्थिक विकास में मेलों का हमेशा बहुत बड़ा योगदान रहा है इसलिए मेलों की महत्ता को कम नहीं आंका जाना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मेले में 73 स्टॉल लगाए गए हैं अगले 7 दिनों तक इस मेले का आयोजन होगा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मेला आयोजित होगा यहां पर कोलकाता के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा वहीं मेले के उद्घाटन के मौके पर आमंत्रित सभी अतिथियों ने भी इस मेले के आयोजन की सराहना की और कहा कि मेला लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके बौद्धिक और आर्थिक विकास में भी सहायक होता है उन्होंने सभी शिल्पांचल वासियों को इस मेले में आने का आमंत्रण दिया












