होलसेल मार्केट को एक जगह लाने के सवाल पर आज आसनसोल के थोक व्यापारियों ने की चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से मुलाकात की और उनसे होलसेल मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के आसनसोल नगर निगम के फैसले को लेकर चर्चा की आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल नगर निगम द्वारा फैसला लिया गया है कि आसनसोल बाजार के अंदर होलसेल मार्केट को काली पहाड़ी के पास स्थानांतरित किया जाएगा वहां पर 40 दुकानें भी बनाई जा रही है और होलसेल मार्केट को वहां स्थानांतरित किए जाने के बारे में कदम उठाए जा रहे हैं इसे लेकर आज आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने चेयरमैन से मुलाकात की और कहा कि वहां पर जो 40 दुकानें बनाई जा रही हैं वह पर्याप्त नहीं है कम से कम 400 दुकानों की जरूरत है जिससे कि आसनसोल बाजार के पूरे होलसेल मार्केट को स्थानांतरित किया जा सके चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने एसोसिएशन के सदस्यों की बातों को गौर से सुना और उन्होंने उनकी कुछ बातों से सहमति भी जताई इसके बाद चेयरमैन ने कहा कि आसनसोल बाजार में फल सब्जी मछली के जो थोक व्यापारी हैं सबको लेकर 15 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाए उनके साथ आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी जिला शासक बैठक करेंगे और इसका एक समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी चेयरमैन ने कहा कि 26 जनवरी के बाद इस बैठक का आयोजन किया जाएगा उससे पहले उन्होंने बाजार के होलसेल व्यापारियों को एक ज्वाइंट कमेटी बनाने को कहा। इसे लेकर चेयरमैन से मिलने आए व्यापारियों ने भी सहमति जताई और कहा कि बहुत जल्द बाजार के थोक व्यापारियों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिससे कि इस समस्या का कोई समाधान निकाला जा सके चेयरमैन से मिलने आए व्यापारियों और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों पक्षों ने ही इस एक बात पर सहमति जताई कि आसनसोल के सौंदर्यीकरण और फुटपाथ को जाम मुक्त करने के लिए होलसेल मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करना अति आवश्यक है होलसेल व्यापारियों की बस इतनी ही मांग है कि जल्दी खराब होने वाले पदार्थों के लिए एक जगह पर ही मार्केट बनाया जाए ताकि सामग्रियों को लाने में असुविधा ना हो













