आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में बांटे गए कंबल:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज 44 नंबर वार्ड अंतर्गत पद्दो तलाव के पास काली मंदिर के निकट कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर तकरीबन ढाई सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के एनयूएलएम विभाग के कर्मियों ने इस क्षेत्र की महिलाओं को स्वनिर्भर गोष्टी के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि इस ठंडी के मौसम को देखते हुए आज तकरीबन ढाई सौ महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया इसके साथ ही यहां पर स्वनिर्भर गोष्ठी के जरिए महिलाओं को स्वनिर्भर करने के लिए आसनसोल नगर निगम के एनयूएलएम विभाग के कर्मचारियों के साथ यहां की महिलाओं की एक बैठक भी हुई जहां इन महिलाओं को स्वनिर्भर गोष्ठी के बारे में जानकारी दी गई कि कैसे इसके जरिए उन को लोन मिल सकता है कैसे वह इन गोष्ठियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा महिलाओं को निशुल्क नर्स की ट्रेनिंग दी जाती है हाल ही में आसनसोल नगर निगम से प्रशिक्षण प्राप्त 40 नर्सों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में रोजगार मिला है उन्होंने कहा कि वह यह चाहते हैं कि 44 नंबर वार्ड की महिलाओं को भी यह सुविधा मिले उन्होंने सभी से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की ताकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का जो सपना देखा है वह पूरा हो सके इस कार्यक्रम के दौरान यहां रवि चैटर्जी मुकेश शर्मा दिनेश भगत विमल जालान लल्लन खान नईम खान सहित 44 नंबर वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे













