ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज ने की मुर्शिदाबाद में पथ सभा:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में मुर्शिदाबाद के सगरदीघी में एक पथ सभा का आयोजन किया गया। सागरदिघी ब्लॉक ए आई एम आई एम कमिटी की तरफ से इस ब्लॉक के प्रभारी नूर मेहबूब आलम के नेतृत्व में इस पथ सभा का अयोजन किया गया था। यहां नॉर्थ जोन ए आई एम आई एम के वर्किंग प्रेसिडेंट शेख असदुल मुरारोई ए आई एम आई एम प्रभारी इफ्तिकार आलम अधिवक्ता मेराज साहब हाजी अरशद सहित सागर दिघी ब्लॉक के तमाम ए आई एम आई एम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि पार्टी का हर कर्मी बेहद महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी ।












