आसनसोल के कल्ला में एक परित्यक्त पत्थर खदान से चार शव मिलने से फैली सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाने के कल्ला इलाके में स्थित चासी पाड़ा के पास एक परित्यक्त पत्थर खदान में आज शाम चार लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह चारों शव एक ही परिवार के सदस्यों के है । मरने वालों में एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसीपी ड कुलदीप एस एस के नेतृत्व में पुलिस की विशाल टीम पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है












