रेलवे द्वारा रेल पार के व्यापारियों को दिए गए विस्थापन के नोटिस का मलय घटक ने किया विरोध:
1 min read
आसनसोल :कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने रेलवे द्वारा विस्थापन अभियान का विरोध किया।कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने रविवार को आसनसोल में एनआरआर रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में रेलवे द्वारा विस्थापन अभियान का विरोध किया । मंत्री मलय घटक ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और अगर रेलवे द्वारा बुल्डोजर के जरिए लोगों को हटाने की कोशिश की जाएगी तो वह खुद सबसे पहले बुल्डोजर के सामने खड़े होंगे । आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे द्वारा रेलपार के व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है जिसमे कहा गया है कि 27 तारीख तक यहां के लोगों को रेलवे की जमीन खाली कर देनी होगी और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो बल प्रयोग करके जमीन खाली करवाई जाएगी रेलवे द्वारा इस नोटिस को जारी किए जाने के बाद से यहां के व्यापारियों में खलबली मच गई है














