पत्थर खदान में गिरने से हुई मौत को लेकर अमरनाथ चटर्जी ने दिया बयान भाजपा ने नगर निगम को खड़ा किया कठघरे में:
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल के कल्ला इलाके में एक परित्यक्त पत्थर खदान से एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों की लाश बरामद हुई थी मरने वालों में एक व्यक्ति उनकी पत्नी और दो बच्चे थे पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि इन चार व्यक्तियों की मौत के पीछे की वजह क्या है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जिस तरह से परित्यक्त पत्थर खदान है इस वजह से यहां पर लगातार हादसे होते रहते हैं लोगों की जाने जाती रहती हैं लेकिन आसनसोल नगर निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है । लोगों का कहना है कि आसनसोल नगर निगम को चाहिए कि परित्यक पत्थर खदान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी जाए रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए जिससे इस तरह के हादसे न हो इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से लोगों को सावधान करते हैं और जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं लेकिन आज जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं वही लोग इन परित्यक्त पत्थर खदानों के आसपास की जमीनें खरीद कर वहां पर घर बनाते हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम का प्रयास कर रहा है लेकिन जनता को भी आगे आकर सहयोग करना होगा चेयरमैन ने कहा कि जब भी इस तरह की कोई घटना सामने आती है नगर निगम द्वारा थाने में शिकायत दर्ज की जाती है कार्यवाही की जाती है लेकिन लोग फिर भी सावधान नहीं होते और आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं उन्होंने कहा कि इन पत्थर खदानों के जो मालिक हैं वह इन खदानों को भरने के दिशा में कोई पहल नहीं करते हैं अगर इन पत्थर खदानों के मालिक नगर निगम से संपर्क करते हैं या अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं और अदालत आसनसोल नगर निगम को आदेश देती है तो वह जरूर इन खदानों की भराई कर देंगे जिससे इस तरह के हादसे ना हो हालांकि इस बारे में जब हमने भाजपा नेता शंकर चौधरी से बात की तो उन्होंने आसनसोल नगर निगम और जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की आज बंगाल में ऐसी हालत हो गई है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है आसनसोल नगर निगम और पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन इस समस्या को लेकर उदासीन है इस वजह से कल 4 लोगों की मौत हो गई इससे पहले भी कुछ बस यात्री पत्थर खदान में गिर गए थे लेकिन ना तो आसनसोल नगर निगम और जिला प्रशासन इस पर कोई कदम उठा रहा है












