shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा ट्रेड सेल के प्रादेशिक को कन्वीनर सुब्रतो घाटी ने होलसेल मार्केट के स्थानांतरण के निगम के फैसले का किया स्वागत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से बाजार के होलसेल मार्केट को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे काली पहाड़ी इलाके में स्थानांतरित करने की बात कहीं जा रही है इसे लेकर वहां पर काम भी शुरू हो चुका है लेकिन आसनसोल बाजार के कुछ होलसेल व्यापारी इस पर अपनी आपत्ति जता रहे हैं उनका कहना है कि वहां पर सिर्फ 40 दुकानें बनाई गई हैं जबकि आसनसोल बाजार में 400 के करीब होलसेल व्यापारी हैं इसे लेकर हमने भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सेल के प्रादेशिक को कन्वीनर सुब्रत कुमार घांटी से बात की तो उन्होंने सबसे पहले आसनसोल नगर निगम के इस प्रयास का स्वागत किया उन्होंने कहा कि अब जबकि आसनसोल की जनसंख्या बढ़ चुकी है और यहां पर वाहनों की संख्या भी पहले से काफी ज्यादा हो चुकी है ऐसे में अब यह जरूरी हो गया है कि होलसेल मार्केट को काली पहाड़ी के पास या अन्य और किसी जगह पर स्थानांतरित किया जाए ताकि आसनसोल के लोगों को आवागमन में सुविधा हो उन्होंने कहा कि आसनसोल होलसेल मार्केट के व्यापारियों की यह मांग कि वहां पर 400 के करीब होलसेल व्यापारी हैं इसकी पुष्टि बहुत आसानी से हो जाएगी क्योंकि हर व्यापारी को ट्रेड लाइसेंस लेना पड़ता है जिसका रिकॉर्ड आसनसोल नगर निगम के पास है उस रिकॉर्ड को देख कर ही पता चल जाएगा कि सही मायनों में कितने होलसेल व्यापारी आसनसोल बाजार में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी सक्रिय होलसेल व्यापारी हैं उनके नामों का पंजीकरण कर आसनसोल नगर निगम को उनके लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था करनी होगी और यह कोई बहुत कठिन कार्य नहीं है उन्होंने कहा कि आसनसोल बाजार के अंदर जो होलसेल मार्केट है वह अंग्रेजों के जमाने का बनाया हुआ है उस समय की जनसंख्या कम थी आज जनसंख्या बढ़ चुकी है वाहनों की संख्या बढ़ गई है ऐसे में अब होलसेल मार्केट को आसनसोल शहर के अंदर रखना असंभव सा बन गया है यहां पर सामानों की लोडिंग अनलोडिंग करने से यातायात में असुविधा होती है इसलिए आज नहीं तो कल होलसेल मार्केट को अन्यत्र स्थानांतरित करना ही होगा और यह बहुत अच्छी बात है कि आसनसोल नगर निगम इस दिशा में पहल कर रही है वही होलसेल व्यापारियों द्वारा दी गई परिवहन खर्चे में बढ़ोतरी की दलील पर सुब्रतो घाटी ने कहा कि आखिरकार परिवहन खर्चे में जो भी वृद्धि होती है उसका भार ग्राहक को ही उठाना पड़ता है और खर्चे में कटौति या वृद्धि होती रहती है लेकिन इसके लिए होलसेल मार्केट को शहर के अंदर रखकर लोगों के जनजीवन को बाधित करने से नहीं चलेगा सुब्रतो घांटी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा शहर को जाम मुक्त करने के लिए जो पहल की जा रही है उसका वह स्वागत करते हैं और उन्होंने आसनसोल के व्यापारियों से भी इस दिशा में सहयोग करने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर चाहे वह व्यापारी हो या प्रशासन एकजुट होकर इस दिशा में प्रयास करना होगा तभी आसनसोल को एक सुंदर जाम मुक्त शहर बनाया जा सकेगा उन्होंने इस पहल के लिए आसनसोल के मेयर उप मेयर चेयरमैन सहित सभी को धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page