shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने किया संवाददाता सम्मेलन टीएमसी पर लगाया ईसको की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का आरोप:

1 min read

आसनसोल आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज अपने ईवलिन लॉज स्थित कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने सेल ईसको कि जमीन पर अवैध कब्जा और उसको बेचे जाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता इसमें संलिप्त है संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रश्रय के कारण जमीन का यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और प्रशासन भी इसी वजह से कोई कार्यवाही नहीं कर रही है उन्होंने जिला शासक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट से भी सवाल किया कि सब कुछ जानते हुए भी इसको की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है उन्होंने सवाल किया कि टीएमसी नेताओं उत्पल सेन अशोक रुद्रा आदि के पार्टी ऑफिस ईसको की जमीनों पर कैसे बन गए किसने अनुमति दी थी उन्होंने कहा कि टीएमसी कि सरकार भ्रष्टाचारियों और चोरों की सरकार है सरकारी कर्मचारियों को डीए नहीं मिल रहा कुछ महीनों बाद सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक देने के पैसे नहीं बचेंगे ऐसे में जमीनों का अवैध कारोबार करके सरकार अपना खजाना भरना चाहती हैं उन्होंने कहा कि क्योंकि वह यहीं पर पली-बढ़ी हैं इसलिए इसको के साथ उनका एक आत्मीय संबंध है और वह किसी भी कीमत पर इसको की जमीनों पर इस तरह का अवैध कारोबार चलने नहीं देंगी । उन्होंने आरोप लगाया कि बर्नपुर में टीएमसी नेताओं को एकमुश्त लाख डेढ़ लाख रुपए और हर महीने 10 से ₹15000 देने पर कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी दुकान लगा सकता है चाहे वह फुटपाथ पर ही क्यों ना हो वहीं उन्होंने रहमत नगर में इसको ईसको की जमीनों पर घर बनाए जाने पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि रहमत नगर में इसको की जमीनों पर जो घर बनाए जा रहे हैं वह किसकी अनुमति से बनाए जा रहे हैं उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि टीएमसी नेता आज स्वच्छ प्रशासन की बात कर रहे हैं लेकिन दरअसल टीएमसी ही जमीन के इस अवैध कारोबार मिशन लिप्त है उन्हीं के नेताओं को इस कारोबार से पैसे मिलते हैं और टीएमसी द्वारा ही इसको की जमीनों पर कब्जा करके पार्टी ऑफिस बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page