shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

होलसेल मार्केट को लेकर आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने की आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात की इन्होंने आसनसोल के काली पहाड़ी में आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे होलसेल मार्केट को लेकर अपनी कुछ बातें सांसद के सामने रखें इस बारे में संगठन के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद इलियास ने कहा की आसनसोल के काली पहाड़ी में निगम द्वारा जो होलसेल मार्केट बनाया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है वहां पर सिर्फ 40 स्टॉल बनाए जा रहे हैं जबकि 400 से ज्यादा थोक व्यापारी आसनसोल बाजार में सक्रिय है ऐसे में उन सभी के लिए वहां पर व्यापार करना नामुमकिन होगा उन्होंने कहा कि यहां के थोक व्यापारी बीते 40 से 50 वर्षों से यहां पर व्यापार कर रहे हैं आज उनकी दूसरी पीढ़ी भी यह काम कर रही है इस वजह से यहां होलसेल दुकानों की संख्या बढ़ गई है जो कि 400 के करीब है लेकिन काली पहाड़ी में सिर्फ 40 दुकानें बनाई जा रही हैं इसके साथ ही उन्होंने सांसद से आसनसोल रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में होलसेल मार्केट को बनाने की अपील की उनका कहना था कि क्योंकि मछली सब्जी फल जैसे पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं इस वजह से आसनसोल रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में इस होलसेल मार्केट को बनाया जाना जरूरी है ताकि इन चीजों का परिवहन आसानी से किया जा सके इन बातों को आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गौर से सुना और बताया कि इन लोगों की मांग जायज है उन्होंने इस बारे में जिला शासक सहित प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बात करने का आश्वासन दिया और कहा कि वह आसनसोल के सांसद हैं और वह चाहते हैं कि आसनसोल को सुंदर बनाया जा सके यहां के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई जा सके इसके लिए जो भी हमसे संभव होगा वह जरूर करेंगे । इस मौके पर मोहम्मद इलियास के अलावा मोहम्मद रिजवान जावेद खान मोहम्मद इम्तियाज आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page