अमृत परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन पर आसनसोल नगर निगम में हुई उच्च स्तरीय बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में अमृत परियोजना को लेकर एक जरूरी बैठक हुई। यहां आसनसोल नगर निगम के कमिस्नर राहुल मजूमदार उप मेयर अभिजित घटक वसीम उल हक एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी आसनसोल नगर निगम के मुख्य अभियंता सभी बोरो के अभियंता तथा अमृत परियोजना से जुड़े कोलकाता से आए अधिकारी उपस्थित थे । यहां अमृत परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में किस तरह से अमृत परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाए और हर घर में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए इसपर चर्चा की गई । अमृत परियोजना के लिए 427 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य पानी की आपूर्ति को सुचारू करने तथा नलों में पानी के दबाव को बढ़ाने को लेकर उपाय तलाश करना था । इस संदर्भ मे कमिश्नर राहुल मजूमदार ने बताया कि आज अमृत परियोजना के दूसरे चरण ने कैसे काम किया जाए इस पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि आज अमृत सेल के मिशन डायरेक्टर सहित कोलकाता से कई वरिष्ठ अधिकारी आए थे उनके साथ आसनसोल नगर निगम के इंजीनियरों की मौजूदगी में इस परियोजना को किस तरह से अमलीजामा पहनाया जाए इस पर चर्चा हुई














