एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने सतईशा मोड़ पर किया रास्ते का शिलान्यास:
1 min read

आसनसोल :ए डी डी ए चेयरमैन तापस बैनर्जी ने आज सतईशा मोड़ पर इस रास्ते को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस मौके पर टीएमसी नेता उज्वल चैटर्जी उद्योगपति पवन गुटगुटिया सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। आपको बता दें कि सतईशा मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग दो तक रास्ते के निर्माण के लिए पवन गुटगुटिया ने काफी कोशिश की थी । उन्होंने प्रशासन के हर स्तर पर इस रास्ते के निर्माण के लिए गुहार लगाई थी । इसी का नतीजा है कि आज तापस बनर्जी ने इस रास्ते का शिलान्यास किया । इस संदर्भ में पवन गुटगुटिया ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण पूरा हो जाने से न सिर्फ इस क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी बल्कि पूरे शहर के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने आशा जताई कि इस रास्ते का निर्माण जब पूरा हो जाएगा तो यहां के व्यापार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा ।












