shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया स्कूल का स्थापना दिवस:

1 min read

आसनसोल :आज चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसी दिन आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की स्थापना भी हुई थी ।

आज के कार्यक्रम के दौरान स्कूल का स्थापना दिवस भी मनाया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर एस नीलकंथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके साथ ही डीसी सेंट्रल ड कुलदीप एस एस भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ ही आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट के चेयरमैन सचिन राय डायरेक्टर मीता राय गौरव राय स्कूल के शिक्षक शिक्षिका विद्यार्थी और उनके अभिभावकगण उपस्थित थे । सबसे पहले सभी आमंत्रित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद को तस्वीर पर माल्यार्पण किया इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित किया गया । इसके उपरांत सचिन राय और मीता राय ने दोनो अतिथियों का स्वागत किया ।

इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए सुधीर नीलकंठम ने कहा कि स्कूल किसी भी बच्चे के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया । उन्होंने कहा कि सीखने का कोई अंत नहीं होता और अगर असफलता अति भी हैं तो उससे सीखकर आगे बढ़े। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल एडीपीसी द्वारा साइबर अपराध महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि को लेकर जो काम किए जा रहे हैं उसमे हिस्सा लेती है ।

कार्यक्रम की शुरुआत मीता राय के स्वागत गीत के साथ हुई । इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । वहीं इस कार्यक्रम को लेकर सचिन राय ने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की स्थापना विवेकानंद जयंती के दिन हुई थी और यह स्कूल हमेशा स्वामीजी के आदर्शों पर चलते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है । उन्होंने बताया कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट से जुड़े हर व्यक्ति की एक हो इच्छा है कि यहांवसे ज्ञान प्राप्त करने वाला हर विद्यार्थी देश का एक जिम्मेदार नागरिक बने । कार्यक्रम के दौरान पावर लिफ्टर सीमा दत्ता चैटर्जी और अंशु सिंह तथा कई अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल्स को सम्मानित किया गया । इस मौके पर

आर पी शेखर, प्राचार्य, जूम इंटरनेशनल स्कूल सुतापा आचार्य, प्राचार्य, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल
सूर्य शंकर रॉय, वाइस प्रिंसिपल, पूर्वा इंटरनेशनल स्कूल. ए.के. शर्मा, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. फाल्गुनी मुखर्जी, प्रिंसिपल, बीसी कॉलेज, आसनसोल
अर्नव मंडल, ट्रैफिक ओसी

समीर राय एस आई ज़मुरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page