जुबली मोड़ में हुआ सेल्फी जोन का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। आसनसोल के जुबली मोड़ में सेल्फी जोन का उद्घाटन हुआ। बुधवार की शाम आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तापस बनर्जी ने इस सेल्फी जोन का विधिवत उद्घाटन किया। आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी इस मौजूद रहे । आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि जुबली मोड़ पर बंगाली और अंग्रेजी भाषा में आई लव आसनसोल लिखा सेल्फी जोन बनाया गया है । तापस बनर्जी ने कहा कि इस तरह गेट या सेल्फी जोन के निर्माण से यह जाहिर होता है कि यहां की जनता अपने शहर से कितना प्यार करती है वह मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 2023 में आसनसोल की जनता को और भी कई उपहार मिलेंगे इनमें सबसे प्रमुख होगा जुबली भगत सिंह मोड और काली पहाड़ी में तीन विश्व बांग्ला गेट इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं












