वाणिज्यिक संगठन फासबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय ने सर्विस रोड की मरम्मत को लेकर भेजा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ईमेल:
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय ने पथ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक ईमेल के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे के सर्विस रोड की मरम्मत की अपील की है इसके साथ ही आसनसोल दुर्गापुर जाने के क्रम में जो साइड रोड है उसकी मरम्मत की भी मांग सचिन राय ने इस ईमेल के जरिए की है अपने ईमेल में उन्होंने नितिन गडकरी को लिखा कि आसनसोल से दुर्गापुर जाने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे के सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है चांदा से निघा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बन रहे फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है इस वजह से यहां पर सर्विस रोड की हालत बेहद जर्जर है जिस वजह से 2 हाई स्कूल टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के विद्यार्थी शिक्षकों और यहां के स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हादसों का डर लेकर ही उन्हें यातायात करना पड़ता है । इसके साथ ही उन्होंने अपने ईमेल में लिखा की 2 जुलाई 2017 को डेप्युटी मजिस्ट्रेट और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गैस कंपनी जीसीसीएल द्वारा जगह का सर्वेक्षण किया गया था लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के बांई तरफ कंपनी के गैस पाइपलाइन बिछाने का काम भी छह लेन सड़क निर्माण के कारण रुका हुआ है । इन्हीं सब कारणों को दर्शाते हुए सचिन राय ने नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखें और अधिकारियों को इस मामले के निपटारे के लिए कार्यवाही करने की हिदायत दें उन्होंने कहा विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और ज्यादा नारकीय हो जाती है और हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है












