आसनसोल बार एसोसिएशन ने किया संवाददाता सम्मेलन कंज्युमर और कमर्शियल अदालत को अदालत परिसर में स्थानांतरित करने की उठाई मांग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल अदालत परिसर में स्थित बार एसोसिएशन भवन में आज आसनसोल बार एसोसिएशन की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां आसनसोल में बने कंस्यूमर अदालत और कमर्शियल अदालत को आसनसोल कोर्ट परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की गई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी और वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल में कंज्युमर अदालत और कमर्शियल अदालत धदका में स्थित है जिससे इन अदालतों की कार्यवाही में सम्मिलित होने में आसनसोल के वकीलों और आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इन दोनों अदालतों को आसनसोल अदालत परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि जब बर्दवान जिले का विभाजन हुआ था तब यह दोनों अदालतें वहां बनाई गई थी तब अगर आसनसोल बार एसोसिएशन इस पर अपना विरोध जताता तो शायद इन अदालतों का आसनसोल में गठन नहीं हो पाता इसलिए तब आसनसोल बार एसोसिएशन ने इस पर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब इन दोनों अदालतों के आसनसोल अदालत परिसर से इतना दूर होने की वजह से वकीलों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस वजह से उनकी मांग है कि इन दोनों अदालतों को आसनसोल अदालत परिसर में स्थानांतरित किया जाए इसके समर्थन में 13 तारीख को आसनसोल अदालत के वकील अगर चाहे तो अदालती कार्यवाही में सम्मिलित हो सकते हैं और अगर ना चाहे तो वह नहीं होंगे लेकिन उन्होंने आसनसोल अदालत के न्यायाधीशों से अपील की इसके लिए अधिवक्ताओं के खिलाफ कोई विपरीत टिप्पणी ना की जाए वही राजेश तिवारी ने कहा कि कंस्यूमर अदालत और कमर्शियल अदालत आसनसोल अदालत परिसर से इतना दूर होने की वजह से एक ही दिन में अगर किसी वकील कि आसनसोल अदालत में और इन दोनों अदालतों में से किसी एक अदालत में तारीख पड़ जाए तो उसे बहुत परेशानी होती है वहां तक जाने का कोई परिवहन भी नहीं मिलता इस वजह से उन्होंने आसनसोल अदालत परिसर में ही इन दोनों अदालतों को स्थानांतरित करने की मांग की आपको बता दें कि 13 तारीख को पूरे पश्चिम बंगाल में ला क्लर्क एसोसिएशन की तरफ से पेन डाउन किया जा रहा है इसका मतलब 13 तारीख को पूरे पश्चिम बंगाल में ला क्लर्क काम नहीं करेंगे । अमिताभ मुखर्जी और राजेश तिवारी दोनों ने ही यह साफ कर दिया कि 13 तारीख को वकीलों द्वारा जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उससे लॉ क्लर्क एसोसिएशन के पेन डाउन का कोई संबंध नहीं है । इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव बानी कुमार मंडल, सीनियर वकील अमिताव मुखर्जी तथा मुनीर बेग, सुप्रिय हाजरा, अभिजीत राय, सनातन धारा, चंदन पाल, सौरव गांगुली, चंदन चटर्जी, शांतनु बनर्जी, अनूप मुखर्जी, कंचन मुखर्जी, अभय गिरि आदि वकील मौजूद थे।












