आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने आसनसोल के फुटपाथ को व्यवस्थित करने के निगम की पहल का किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से बीते कुछ दिनों से आसनसोल शहर के फुटपाथ पर बैठे हाकरों की दुकानों की नपाई की जा रही है बताया जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम फुटपाथ को व्यवस्थित करना चाहती है ताकि फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे हाकर और फुटपाथ पर चलने वाले लोग किसी को भी कोई परेशानी ना हो इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा फुटपाथ पर बने दुकानों की नपाई की जा रही है इसे लेकर जब हमने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता से बात की तो उन्होंने आसनसोल नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया उन्होंने कहा कि कोई भी देश या प्रदेश तभी विकास कर सकता है जब हर एक चीज की एक सीमा रेखा खींची जाए उन्होंने कहा कि वह फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे हाकरों के खिलाफ नहीं है वह भी चाहते हैं कि यह हाकर अपना व्यवसाय जारी रख सकें लेकिन आसनसोल नगर निगम को कुछ ऐसा इंतजाम करना होगा ताकि इनके व्यापार पर भी असर ना पड़े और लोगों के चलने के लिए एक फुटपाथ भी हो ताकि लोगों को बाजार में चलते समय मुख्य सड़क पर ना आना पड़े क्योंकि इससे अक्सर जानलेवा हादसे होते हैं वहीं उन्होंने शहर में नालियों पर अतिक्रमण करके दुकान लगाने का भी विरोध किया उन्होंने कहा कि इससे नालियां जाम हो जाती है और पिछली बार बारिश में जिस तरह से पूरा बाजार पानी से भर गया था वैसे स्थिति पैदा हो जाती है इसके लिए उन्होंने नालियों पर अतिक्रमण करके दुकान लगाने का सख्त विरोध किया उन्होंने साफ कहा कि विकास हो लेकिन उसकी भी अपनी एक लक्ष्मणरेखा होती है और उस लक्ष्मण रेखा के अंदर विकास कार्यों को किया जाना जरूरी है वरना आसनसोल शहर के निवासियों को ही परेशानी होगी विनोद गुप्ता ने साफ कहा कि वह फुटपाथ पर बैठे हाकरों के खिलाफ नहीं है लेकिन एक ऐसा बीच का रास्ता निकालने की जरूरत है जिससे यह दुकानदार भी अपना व्यवसाय जारी रख सके और फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को भी परेशानी ना हो । विनोद गुप्ता ने कहा कि कोई ऐसा इंतजाम करने की आवश्यकता है जहां यह दुकानदार रोज आए अपनी दुकान लगाएं व्यवसाय करें और फिर फुटपाथ खाली कर दें फुटपाथ पर स्थायी या अस्थाई किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने शहर के फुटपाथ को व्यवस्थित करने का जो वादा किया था उसे उन्होंने अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है और यह बहुत बड़ी बात है उन्होंने कहां की इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और इसे कल पर न टाला जाए












