shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कल्याणपुर में बिजली विभाग के ठेका श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग स्थित पश्चिम बंगाल बिजली विभाग के दफ्तर के सामने आई एन टी टी यू सी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया । दरअसल पश्चिम बंगाल बिजली विभाग की तरफ से बांकीडांगा सब स्टेशन के सात ठेका श्रमिकों की छटनी कर दी गई थी कहा जा रहा था कि अब यह सब स्टेशन ऑटोमेटिक होगा इसी के खिलाफ आज आईएनटीटी यूसी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यहां पर जो भी कर्मचारी हैं वह पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं अब अचानक अगर उनको काम से हटा दिया गया तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे इनका कहना है कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में विकास कर रही है राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है लेकिन कहीं भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छटनी करने के लिए नहीं कहा है लेकिन यहां पर जिस तरह से छटनी के माध्यम से आधुनिक तकनीक लाने की कोशिश की जा रही है उससे यहां पर कार्यरत श्रमिकों के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो जाएगा इन ठेका श्रमिकों का कहना है कि वह सब स्टेशन को ऑटोमेटिक करने के खिलाफ नहीं है लेकिन उनको यहां से काम से निकालने से पहले वैकल्पिक कार्य की व्यवस्था करनी होगी क्योंकि लंबे समय से वह लोग यहां पर कार्यरत हैं और उम्र के इस पड़ाव पर आकर उन्हें कहीं और काम भी नहीं मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page