आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी की देखरेख में बाजार क्षेत्र में की गई साफ-सफाई:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की निगरानी में आज आसनसोल बाजार क्षेत्र की साफ सफाई की गई इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल में एक सब्जी व्यापारी की मौत के कारण बाजार बंद था इसलिए आज आसनसोल बाजार की साफ सफाई की गई यहां पर आसनसोल नगर निगम के सफाई विभाग के कर्मचारी सेनेटरी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर टीएमसी से जुड़े लोग और बाजार के व्यापारी उपस्थित थे चेयरमैन ने कहा कि आज बाजार इलाके में साफ सफाई की गई स्प्रे किया गया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया ताकि बाजार के क्रेता और विक्रेता दोनों ही ठीक रहे ।

उन्होंने बाजार के व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि वह भी आसनसोल बाजार को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में अपनी भूमिका अदा करें आसनसोल नगर निगम हमेशा बाजार क्षेत्र की सफाई के लिए तत्पर है । इस मौके पर उनके साथ रवि चैटर्जी भुनेश भगत मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे












