पूरे प्रदेश के साथ शिल्पांचल में भी हुई मीजल्स और रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस अरुण प्रसाद आसनसोल बस स्टैंड के निकट स्थित बंगाली गर्ल्स डे स्कूल में पहुंचे उनके साथ आसनसोल नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक गांगुली कमिश्नर राहुल मजूमदार एडीएम सहित तमाम आला प्रशासनिक अधिकारी और स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित थे यहां पर इस स्कूल की छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा मीजल्स और रूबेला से बचाव के लिए टीके लगाए गए । पश्चिम बर्दवान जिला शासक ने कहा कि प्रशासन के पुर्व घोषणा के अनुसार आज से मिजल्स और रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई उन्होंने कहा कि यह अभियान 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों के इन दोनों खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए चलाया जा रहा है जो कि आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के इस अभियान को लेकर छात्राओं और स्कूल के शिक्षक तथा अभिभावकों में व्यापक उत्साह देखा गया।












