shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बांधना त्योहार के अवसर पर बाराबनी ब्लाक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बांटे गए नए वस्त्र विधायक विधान उपाध्याय रहे मौजूद:

1 min read

बाराबनी     :आदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार बांधना त्यौहार के मद्देनजर आज बाराबनी ब्लॉक तृणमुल कांग्रेस की तरफ से पानुरिया ग्राम पंचायत में तकरीबन 1600 आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के बीच नए वस्त्र वितरण किए गए इस मौके पर बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद थे उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी के निर्देशानुसार तृणमूल कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता है इसी क्रम में आज यहां पर आदिवासियों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब से राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार आई है आदिवासियों के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और यही वजह है कि आज बंगाल का आदिवासी समाज टीएमसी के साथ है ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है उनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है आदिवासी समाज भी इससे अछूता नहीं है यही वजह है कि आदिवासी समाज का पूरा समर्थन और आशीर्वाद टीएमसी के साथ है वही आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं को और बेहतर करने के सवाल पर मेयर ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए प्रयासरत है पहले वह महकमा अस्पताल हुआ करता था वहां पर चिकित्सकीय सेवाएं तो दूर इतनी ज्यादा व्यवस्था थी कि किसी के लिए जाना तक संभव नहीं था लेकिन आज जिला अस्पताल बनने के बाद वहां पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है चिकित्सक के सेवाओं को बेहतर किया गया है उन्होंने कहां की भविष्य में भी आसनसोल जिला अस्पताल में सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page