आसनसोल के फतेहपुर में हुई दो बसों की टक्कर कई यात्री घायल:
1 min read
आसनसोल :हफ्ते की शुरुआत आसनसोल वासियों के लिए एक सड़क हादसे के साथ हुई आसनसोल के फतेहपुर इलाके में दो बसों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार बराकर से एक मिनी बस आसनसोल के लिए आ रही थी उसी समय एक बड़ी बस बराकर की तरफ से बांकुड़ा जा रही थी दोनों बसों के बीच फतेहपुर के पास टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने बताया की मिनी बस ने यात्री चढ़ाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कि यह हादसा हुआ । आज भी आगे जाने के चक्कर में यह हादसा हुआ उनका कहना था कि आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं मिनी बसें किसी भी प्रकार की ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते जिस वजह से आज इस तरह के हादसे होते रहते हैं घटना के कारण सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर उखड़ गया दरअसल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में ट्रांसफार्मर में जाकर टक्कर मार दी जिससे ट्रांसफार्मर का खंभा उखड़े गया । घटना में दोनों बसों के तकरीबन 6 यात्री घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उनको आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया ।













