शहर में मिली जली हुई लाश फैली सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी परिसर में सेंट जोसेफ स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के निकट एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई आज सुबह जब स्थानीय निवासियों की नजर इस लाश पर पड़ी तो आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई । लाश के पास एक साइकिल भी मिली समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी












