सेफ ड्राइव सेव लाईफ को लेकर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से निकाली गई जागरुकता रैली:
1 min read
*आसनसोल* :लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने और उन नियमों को लेकर जागरूक करने के मकसद से आज आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से एक बाइक रैली निकाली । यह रैली आश्रम मोड़ से निकली जो की हटन रोड मोड़ तक गई । इस रैली में आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी शामिल हुए। रैली में शामिल ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों को सीट बेल्ट लगाने हेलमेट पहनने की अपील की । बाजार के रास्ते जाते हुए ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों को मानकर चलने की अपील की ।












