नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर सुभाष समिति की तरफ से हुआ खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन:
1 min read
*आसनसोल* :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती के उपलक्ष पर आज आसनसोल के रामसाएर मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 800 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी उपस्थित रहे उन्होंने सुभाष समिति को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि हर साल सुभाष समिति की तरफ से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी मैदान की तरफ फिर से रुख करेगी और हमें आने वाले समय के चैंपियन मिलेंगे उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर सुभाष समिति द्वारा इस तरह के आयोजन काफी सराहनीय है और उन्होंने इसके लिए आयोजकों को बधाई दी वहीं सुभाष समिति के सदस्य और प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय ने कहा कि हर साल सुभाष समिति की तरफ से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं यह साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती साल है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए आसनसोल शिल्पांचल पर यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है इसे सुभाष मेला भी कहा जा सकता है सचिन राय ने कहा कि यहां पर खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिनमें शिल्पांचल के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं












