जिला पुस्तकालय में हुई पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी पेंशनर समिति के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा की वार्षिक साधारण सभा:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी पेंशनर समिति के पश्चिम बर्दवान शाखा की तरफ से आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके में स्थित जिला पुस्तकालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया यहां पर इस संगठन के पश्चिम बर्दवान शाखा के तमाम पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के सचिव उदय चांद घोष ने बताया कि संगठन की तरफ से ब्लॉक स्तर से लेकर केंद्रीय कमेटी तक इस साल वार्षिक साधारण सभाओं का आयोजन किया जाएगा इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान जिला शाखा की वार्षिक साधारण सभा हुई यहां पर विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इनमें पिछले 3 सालों में डीए में बढ़ोतरी ना होना सबसे बड़ा मुद्दा है इनका कहना है कि आखरी बार 2020 में पेंशन धारकों को 3% की बढ़ोतरी मिली थी उसके बाद 3 साल गुजर गए हैं लेकिन कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि महंगाई इन 3 सालों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है ऐसे में पेंशन धारकों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डीए नहीं दे रही है जबकि अन्य किसी भी राज्य में इतना ज्यादा डीए बाकी नहीं है वही जो दूसरा मुद्दा जिस पर आज विचार-विमर्श किया गया वह था बढ़ती महंगाई पर रोकथाम का मुद्दा इसके साथ ही अस्थाई श्रमिकों के स्थायीकरण समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर भी वार्षिक साधारण सभा में चर्चा हुई इस मौके पर यहां संगठन के सेंट्रल कमेटी से सुजीत दासगुप्ता और अरुण चक्रवर्ती राज्य कोऑर्डिनेशन कमिटी के तरुण मुखर्जी मिलन बावरी सहित संगठन से जुड़े तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित थे उन्होंने बताया कि संगठन के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के कोआर्डिनेशन कमेटी के सचिव कालीशंकर भट्टाचार्य ने बैठक का उद्घाटन किया












