कुल्टी में बीसीसीएल खदान में हुआ धसान घटना पर राजनीतिक उठापटक शुरू:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी में बीसीसीएल का बंद दामागड़िया ओपन पिट खदान में धसान हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना अवैध कोयला खनन के कारण हुई। धसान की यह घटना रविवार को हुई। इस घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। बीसीसीएल के अधिकारी व आसनसोल नगर निगम वार्ड नंबर 17 के पार्षद ललन मेहरा भी घटनास्थल पर पहुंचे । भाजपा पार्षद ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल और पुलिस की सांठगांठ से यह अवैध कोयला खनन हो रहा है। ललन मेहरा ने बताया के कितने लोग खदान में फंसे हुए हैं यह तो उनको पता नहीं है लेकिन कई लोगों के फंसे होने की आशंका है उन्होंने कोलियरी प्रबंधन से मांग की कि जल्द से जल्द खदान के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जाए उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और टीएमसी नेताओं के सांठ गांठ की वजह से यह घटना हुई है।हालांकि तृणमूल नेतृत्व ने इस आरोप का खंडन किया । कुलटी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा पार्षद द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सरासर निराधार हैं उन्होंने सवाल किया कि कोलियरी की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षाबलों सीआईएसएफ की तैनाती की जाती है ऐसे में अगर वहां पर अवैध उत्खनन हो रहा है तो इसको रोकने की जिम्मेदारी किसकी है उन्होंने दावा किया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन कोयले के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए कटिबद्ध है और लगातार दबिश डाली जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि कुल्टी से भाजपा पार्षद और भाजपा के एक युवा नेता के इर्द-गिर्द आर यादव नामक एक मवेशी माफिया घूमता रहता है उसके साथ मिलीभगत करके भाजपा यहां पर अवैध कारोबार फिर से शुरू करना चाहती है लेकिन उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस इसे नहीं करने देगी ।












