shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कूल की तरफ से वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के रामसायर मैदान में आयोजित इस वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्कूल के करीब 800 विद्यार्थियों ने शिरकत की । प्राइमरी कक्षा से लेकर 8वी तक के विद्यार्थीओं ने 22 क्रीड़ा स्पर्धाओं तथा 11 ड्रिल्स में हिस्सा लिया । इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। यहां बड़ी संख्या में इन बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे । सभी ने बच्चों द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आनंद उठाया साथ ही रंगारंग ड्रिल का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह बढ़ाने आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल ड फाल्गुनी मुखर्जी आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी पार्षद उदय राय आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट के डायरेक्टर गौरव राय स्कूल की प्रिंसिपल मिता राय वाइस प्रिंसिपल राजेश साव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज के गौरवमयी उपस्थिति उनको बाधित करती है उन्होंने कहा कि आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है और यही वजह है कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी समान तवज्जो दिया जाता है उन्होंने बताया कि आज के इस प्रतियोगिता की तैयारी स्कूल के बच्चे और शिक्षक गण कई महीनों से कर रहे थे और आज जिस तरह से स्कूल के विद्यार्थियों ने यहां पर प्रदर्शन किया वह सराहनीय है वही अपने वक्तव्य में स्वामी सौमात्मानंदजी जी महाराज ने इस आयोजन के लिए आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल को बधाई दी उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक है और जिस तरह से आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल बच्चों के इस पक्ष को मजबूत करने का प्रयास करता रहा है वह काबिले तारीफ है उन्होंने अपने वक्तव्य में आशीर्वाद दिया कि सभी बच्चे अपने आने वाले जीवन में कामयाब हो और अपने माता-पिता के साथ साथ देश का नाम रोशन करें । एसेंट कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई इसके बाद स्कूल का झंडा फहराया गया वही स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और सभी आमंत्रित अतिथियों को सलामी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page