मवेशी तस्करी मामले में आरोपी अनुब्रत मंडल की आज आसनसोल सीबीआई अदालत में हुई पेशी 14 दिनों की जेल कस्टडी में भेजे गए:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश ने अनुब्रत मंडल को 14 दिनों के लिए फिर जेल कस्टडी का आदेश दिया। न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने गुरुवार को यह आदेश दिया। ज्ञात हो कि अनुब्रत मंडल के वकील ने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया था। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 14 दिनों के लिए जेल हिरासत का आदेश दिया। इसके अलावा जज राजेश चक्रवर्ती ने सीबीआई की अर्जी के आधार पर अणुव्रत मंडल से जेल जाकर पूछताछ की अनुमति देने का आदेश दिया ।












