सामाजिक संगठन संस्कार के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:
1 min read
*आसनसोल* :तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था संस्कार द्वारा आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित काली प्रांगण में रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सबसे पहले केक काटा गया । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक एम एम आई सी गुरदास चटर्जी दिव्येंदु भगत सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्य उपस्थित थे।

इसके उपरांत यहां एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया सभी आमंत्रित अतिथियों ने इस शिविर का उद्घाटन किया यहां 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया इसके उपरांत यहां दो सौ लोगों के बीच शाल वितरित किया गया वहीं डेढ़ सौ जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री भी बांटे गए इस अवसर पर संस्कार के पदाधिकारी अंकित खेतान ने बताया कि उनका संगठन पूरे साल जरूरतमंदों की सेवा करता रहता है सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए उनका संगठन हमेशा तत्पर रहता है आज संगठन के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि जो सही मायने में जरूरतमंद हैं उनकी मदद की जा सके उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी संगठन की तरफ से इस तरह के विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे । उन्होंने बताया कि आज शाम को आसनसोल के गुजरात भवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जहां इस संगठन से जुड़े सदस्यों और उनके परिवार के लोग हिस्सा लेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे । यहां ईस्कान मंदिर समिति तथा ब्रह्मा कुमारी संगठन के सदस्य भी उपस्थित थे। इस मौके पर यहां अरविंद साव अंकित खेतान मुकेश टोडी सतीश कुमार सेठ सहित इस संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे ।













