टीएमसी नेता प्रबोध राय के नेतृत्व में बर्नपुर में मनाया गया ममता बैनर्जी का जन्मदिन:
1 min read
*बर्नपूर* :आज बर्नपूर बस स्टैंड में राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के जन्मदिन पर टीएमसी नेता प्रबोध राय की अगुआई में टीएमसी कार्यकर्ताओं समर्थकों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर प्रबोध राय ने सबसे पहले राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि यह सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत खुशी की बात है । इस खुशी को मनाने आज यहां पर उनका जन्मदिन मनाया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दीर्घायु हो और इसी तरह से बंगाल की कमान संभाले रहे क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में बंगाल में तेजी से विकास हुआ है और उनके नेतृत्व में ही बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर होता रहेगा उन्होंने बताया कि आज सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी हर्षोल्लास के साथ ममता बनर्जी का जन्मदिन मनाया












