shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में बनेगी अग्निवीणा टाउनशिप:

1 min read

*आसनसोल*  :एडीडीए की तरफ से आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गाड़ुई ग्राम के निकट अग्नीबीना टाउनशिप नाम से एक नया टाउनशिप बनाने की योजना बनाई जा रही है इसे लेकर उस टाउनशिप में बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को लेकर आज एडीडीए में एक बैठक हुई एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न चेंबरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस बारे में जानकारी देते हुए तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से एडीडीए अग्निवीणा नामक एक नया टाउनशिप बनाने के बारे में विचार कर रही है इसी को लेकर आज वहां पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए टेंडर बुलाने को लेकर एक बैठक हुई जहां पर विभिन्न चेंबरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे उन्होंने बताया कि यह टाउनशिप 59.2 एकड़ जमीन पर बनेगी और यहां पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी इस बारे मैं आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आनरेरी सेक्रेटरी हीरेन व्यास ने कहा कि एडीडीए टाउनशिप बनाने के बारे में विचार कर रही है उसी को लेकर टेंडर प्रक्रिया में कौन कौन शामिल हो सकता है उस पर एक बैठक हुई उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कौन-कौन उस टाउनशिप में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकता है इसके बारे में जानकारी दी गई । वही उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज सराफ ने एडीडीए कि इस पहल की सराहना की उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट की काफी जरूरत है क्योंकि लोगों के लिए इस तरह के टाउनशिप बनाना बेहद अनिवार्य हो गया है उन्होंने दुर्गापुर में भी इस तरह के टाउनशिप बनाने की बात कही वहीं आसनसोल इंडस्ट्रियल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेम गोयल ने भी इस प्रोजेक्ट का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज की बैठक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई 11 तारीख को फॉर्म जमा करने होंगे और 20 तारीख को टेंडर के लिए बिडिंग होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page