पश्चिम बर्धमान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की तरफ से हुआ फोटो फेयर:
1 min read
*आसनसोल* :आज पश्चिम बर्धमान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की तरफ से रवींद्र भवन में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया । यहां सिर्फ पश्चिम बर्धमान ही नही बल्कि बीरभूम बांकुड़ा पुरुलिया से भी फोटोग्राफर आए थे । यहां पर स्थानीय फोटोग्राफरों के लिए अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही फोटोग्राफी के लिए जो अत्याधुनिक सामग्रियों की जरूरत होती है वह भी उपलब्ध कराई गई । इस संदर्भ मे पश्चिम बर्धमान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूप रजक ने बताया कि इससे पहले इस तरह के आयोजन दिल्ली मुंबई आदि इलाकों में होते थे । मगर वहां जाना सबके लिए मुमकिन नहीं है । इसलिए आसनसोल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके जरिए यहां के फोटोग्राफर्स को फोटोग्राफी के क्षेत्र में जो आधुनिकतम तकनीक आई है उसकी जानकारी दी गई साथ ही अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए । इसके अलावा यहां के फोटोग्राफर्स का मार्गदर्शन करने के लिए बाहर से विशेषज्ञ लाए गए जो यहां के फोटोग्राफर्स को नई तकनीक की जानकारी देंगे












