फिरोज खान एफके ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर चीन और संक्रमित देशों से आने वाले फ्लाइट पर अस्थायी रोक लगाने की अपील की:
1 min read
कुछ अन्तर्राष्ट्रीय यात्रीयों के लिए पुरे देश के लोगो की जिंदगी दांव पर नहीं लगाना चाहिए – फिरोज खान एफके
समाजसेवी और मशहूर बिजनेसमैन और इंडोयूजी इंडो यूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया के चीन और बहुत सारे देश में तेजी से कोरोना को बढ़ते हुए देख कर पुरे भारत में केंद्र सरकार और राज्य सरकार बहुत से कदम उठा रही है और पुरे देश में एक बार लोगो में कोरोना का डर फैल रहा है। इसे देखते हुए फिरोज खान एफके ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को पत्र लिख कर अनुरोध किया सरकार जितने भी कदम उठा रही है और जो भी ऐहतियात बरत रही है वह सब बिल्कुल सही कदम है। सरकार अपनी तरह से हर तैयारी कर रही है और कोरोना से लड़ने को पूरा तरह से तैयार है मगर सब से ज्यादा यह जरूरी है के चीन और कुछ देशों जहां कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है वहां से आने वाले इंटरनेशनल फ्लाइट को तुरत रोक देना चाहिए .
फिरोज खान एफके ने चीन और दूसरे संक्रमित देशों से आने वाले फ्लाइट को अस्थायी बंद करने के अपील करते हुए पत्र में लिखा कि लिए पुरे देश के लोगो की जिंदगी का जोखिम नहीं डालना चाहिए। इसलिए तुरंत चीन या कुछ देश से आने वाले फ़्लाइट्स को अस्थायी रुप से बंद किया जाए।












