कुल्टी के पार्क लेन स्कूल ऑफ विजडम में हुआ जागरूकता कार्यक्रम:
1 min readकुल्टी :कुल्टी स्थित कुल्टी पार्क लेन स्कुल आफ विस्डम परिसर में कुल्टी म्युनिसिपैलिटी के स्वास्थ्य दफ्तर की तरफ से बराकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर के डॉक्टर ए. के. पान की उपस्थिति में हाम और रुबैना जैसी घातक बिमारी से बचाव तथा रोकथाम के लिए चेतना शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही कोरोना महामारी के लिए भी जागरूक किया गया। इनमे
मास्क पहनना, समाजिक दुरी बनाए रखना इत्यादि प्रमुख थे।
इस चेतना शिविर में विभागीय अधिकारियों समेत स्कुल के प्रिंसिपल ,शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा अभिभावकों की उपस्थिती भी देखी गई।
इस अवसर स्कुल की तरफ से कक्षा 10 के मेधावी छात्र व छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान पत्र, मुल्यांकन व प्रवासीय पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सभा समापन पुर्व स्कुल के प्रिंसिपल प्रणव कुमार चटर्जी ने डॉक्टर ए. के.पान समेत सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।












