आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता:
1 min readजमुड़िया :कोरोना कॉल के बाद 2 सालों के अंतराल में शुक्रवार को आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में सफलतापूर्वक वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर जमुरिया थाने की ओसी राहुल देव मंडल जमुरिया ट्रैफिक अर्णब मंडल जमुरिया सर्कल के स्कूल इंस्पेक्टर अभिजीत मंडल रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया श्रीपुर आईसी दयामय मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल तथा पार्वती एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन संस्थापक सचिंद्र नाथ राय आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय सहित स्कूल के प्रिंसिपल शिक्षक गण और विद्यार्थी भी मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई इसके उपरांत ड्रील एरोबिक एक्टिविटीज और मार्शल आर्ट्स के कार्यक्रम है जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के शुरुआत में आमंत्रित अतिथियों द्वारा पारंपरिक मशाल जलाया गया इस प्रतियोगिता में 100 मीटर 200 मीटर रेस हर्डल रेस पंजा लड़ाना रस्साकशी कबड्डी हाई जंप लोंग जंप शॉट पुट जैसे स्पर्धाएं आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों ने भी रस्साकशी सहित अन्य खेलकूद स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के बाद आमंत्रित अतिथियों द्वारा स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया












