दुर्गापुर में स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स ने निकाली रैली:
1 min readदुर्गापुर* :दुर्गापुर मिड टाउन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की तरफ से एक रैली निकाली गई । इस रैली का मकसद इलाके के व्यापारियों का ध्यान उनकी कुछ मांगों की तरफ आकर्षित करना था। इनका कहना है कि कोरोना काल में उन्होंने ही सेवा प्रदान की थी । स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर ही व्यापारियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करते हैं । यहां तक कि कंपनी से नगद सामान लेकर वह व्यापारियों को उधार पर सामान देते हैं। यहां तक कि व्यापारियों के जो सामान बिकते हैं नही हैं वह डिस्ट्रीब्यूटर वापस ले लेते हैं । इसके अलावा और भी कई सुविधाएं स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर व्यापारियों को देते हैं फिर भी कुछ व्यापारी ऑनलाइन तथा मल्टीनेशनल कंपनियों से सामान मंगवाते हैं । रैली के माध्यम से इन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स से ही सामान लें।












