आसनसोल चैम्बर ऑफ कामर्स सचिव शंभूनाथ झा ने मेयर को पत्र लिखकर मिलने के लिए मांगा समय:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल चैम्बर ऑफ कामर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने मेयर विधान उपाध्याय को पत्र लिखकर उनसे 29 दिसंबर को दोपहर तीन बजे मिलने के लिए समय मांगा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि चेंबर के प्रतिनिधि कुछ मुद्दों पर उनसे वार्तालाप करना चाहते हैं। इनमें ट्रैड लाईसेंस एवं टैक्स के माध्यम से नगर निगम को लाभान्वित करना । शहर की सुन्दरता के लिए पार्कों की रख रखाव में व्यवसायियों की भुमिका। सब्जी ,फल एवं मछली मंडी के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थानांतरण की प्रक्रिया पर चर्चा।. आसनसोल फुटपाथ एवं हटन रोड़ को व्यवस्थित कर आम जनगण के लिए सुविधा प्रदान करना प्रमुख मुद्दे हैं ।












